एम23 पूर्वी कांगो में सक्रिय 100 से अधिक सशस्त्र समूहों में से एक है, जो वैश्विक प्रौद्योगिकी के लिए आवश्यक खनिजों से समृद्ध क्षेत्र है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार समूह को लगभग 4,000 रवांडा सैनिकों का समर्थन प्राप्त है

कांगो के पूर्व में मौजूद सबसे बड़े शहर गोमा और आसपास के क्षेत्रों में एम23 विद्रोहियों के साथ संघर्ष के बीच एक बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को विद्रोहियों ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए एकतरफा युद्ध विराम का एलान किया है। विद्रोहियों की तरफ से यह कदम तब उठाया है, जब आज ही यूएन की तरफ से जानकारी आई है कि इन संघर्षों में कम से कम 900 लोग मारे गए हैं।