पाठक डिजिटल युग में युवा रामचरित्रमानस, भगवद्गीता और वेद-पुराण सहित अन्य धार्मिक पुस्तकों के प्रति रुझान दिखा रहे हैं। सबसे अधिक पाठकों की संख्या गीता प्रेस, धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकों के स्टॉल पर जुट रही है। प्रकाशक कई पुस्तकों पर छूट भी दे रहे हैं।

भारत मंडपम में चल रहा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला परवान पर है। किताबों के इस महाकुंभ में हर उम्र के लोगों में उत्साह है। पुस्तक प्रेमी शब्दों के सागर में डुबकी लगा रहे हैं। सोमवार को मेले में करीब 60 हजार पुस्तक प्रेमी पहुंचे। तीन दिन में तीन लाख पुस्तक प्रेमी मेले में पहुंचे।